बिलासपुर में बदमाशों का गिरोह ने आधी रात को मोहल्ले में उत्पात मचाते हुए लोगों के घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में हंगामा मचाया।
*जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर*

बिलासपुर ,,शिकायत के बावजूद, थाना प्रभारी ने केस दर्ज नहीं किया। इससे नाराज SP रजनेश सिंह ने टीआई को सस्पेंड किया है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
3 अप्रैल की रात, बदमाशों के गैंग ने वार्ड क्रमांक-41 तोरवा के साईं मंदिर के पास मुंह में गमछा लपेटकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान युवकों ने मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज भी की, फिर भाग गए।

एसपी रजनेश सिंह।

वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को दी। उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर उन्हें सुबह आने की बात कहते हुए चलता कर दिया। फिर चार और पांच अप्रैल को भी पुलिस न तो घटनास्थल पहुंची और न ही पीड़ितों का केस दर्ज किया।

SP ने मानी लापरवाही- टीआई को किया सस्पेंड

थाना प्रभारी के इस रवैए से नाखुश वार्ड पार्षद और लोगों ने इस घटना की जानकारी एसपी रजनेश सिंह को दी। उन्होंने जानकारी ली, तब पता चला कि न तो थाना प्रभारी ने केस दर्ज किया और न ही पर्यवेक्षण अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
पुलिस की इस निष्क्रियता को एसपी रजनेश सिंह ने लापरवाही मानते हुए टीआई अंजना केरकेट्टा को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, उनकी जगह पर दूसरे टीआई की पोस्टिंग नहीं की गई है।

घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में की थी तोड़फोड़
तोरवा निवासी गोलू गोंड का दयालबंद के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाइश देने पर मामला शांत हो गया। लेकिन, बुधवार की रात करीब 12 बजे दयालबंद के 40 से 50 युवकों का गुट मोहल्ल
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8209678
Total views : 8249931