इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 10 दिसम्बर का राशिफ़ल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अनाब-सनाब अधिकता रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। यात्रा में कष्ट संभव है। चोट-चपेट लग सकती है और अपमानित होने का भय दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना जरूरी है।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– स्वंय के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस चरम सीमा पर रहेगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं या कोई नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- गृह कलह बड़े अवसर पर रहेगा। घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी परेशानी में रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, क्योंकि रक्तचाप थोड़ी गड़बड़ दिख रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक असफलता दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी उतार-चढ़ाव से गुजरेगा। लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। कोई भी निवेश मत करिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी खराब है। व्यापार मध्यम रहेगा। एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके अंदर होगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *