कोंडागांव की महिलाओं ने रचा इतिहास! ‘आकांक्षा हाट’ से लेकर गोल्ड मेडल तक – जानिए कैसे एक छोटे जिले ने देश को कर दिया हैरान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव, 29 जुलाई 2025 –
छत्तीसगढ़ का छोटा सा जिला कोंडागांव अब देश के विकास मानचित्र पर गोल्ड मैडल विजेता बनकर उभरा है। नीति आयोग द्वारा सम्मानित आकांक्षी जिलों में शामिल कोंडागांव ने न केवल योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया, बल्कि सशक्त महिलाओं की पहचान भी स्थापित की।

इसी कड़ी में आज जिले में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ किया गया – एक ऐसा आयोजन, जहां बिहान की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद शहरवासियों के लिए प्रदर्शित किए गए। यह हाट 01 अगस्त तक सामुदायिक भवन, विकास नगर में लगाया गया है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सम्मान समारोह, जहां 66 कर्मचारियों को आकांक्षी जिला और विकासखंड कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि।

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड ने भी कमाल कर दिखाया है –
यहां आकांक्षी विकासखंड के 6 में से 6 इंडिकेटर में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
इन्हीं मानकों में शामिल हैं:

  • एएनसी जांच

  • शुगर और बीपी टेस्ट

  • गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड

  • महिला समूहों को रिवॉल्विंग फंड

वहीं आकांक्षी जिला कोंडागांव ने भी अपने 6 प्रमुख इंडिकेटर में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है, जैसे:

  • 9-11 माह के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण

  • स्कूलों में बिजली और बुनियादी सुविधा

  • स्कूलों में पुस्तक वितरण

  • गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार

  • एएनसी जांच

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण

यह संपूर्णता अभियान न केवल योजनाओं की सफलता का प्रमाण है, बल्कि यह गांवों से निकलती उम्मीदों और महिलाओं की ताकत का भी संदेश देता है।

जिले के लिए यह क्षण गर्व और प्रेरणा से भरा है – जब आकांक्षा सिर्फ योजना नहीं, बल्कि सच्ची सफलता की मिसाल बन गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment