सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। शनिवार देर रात ग्राम पसला में शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आए दिन शराब पीकर घर लौटता और विवाद करता था। इसी कड़ी में शनिवार को भी वह नशे में घर पहुंचा और परिजनों से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपने पिता दसरू सिंह को गमछे से गला घोंट दिया। वृद्ध पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को देखकर बेसुध हो गए और गांव में मातम छा गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239494
Total views : 8287714