छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, 26 जिलों में 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिलों को अनुमति प्रदान कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी है।

आदेश के अनुसार भर्ती सेवा भर्ती नियमों तथा समय-समय पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगी। भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि मेकर/सबमेकर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर सुनिश्चित की जाएगी।

26 जिलों में पदों का बंटवारा

1 बलौदाबाजार-भाटापारा 5
2 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15
3 गरियाबंद 15
4 धमतरी 4
5 महासमुंद 5
6 दुर्ग 3
7 बालोद 15
8 बेमेतरा 15
9 राजनांदगांव 8
10 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15
11 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10
12 कबीरधाम 10
13 कोंडागांव 2
14 उत्तर बस्तर कांकेर 10
15 नारायणपुर 2
16 सुकमा 2
17 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5
18 मुंगेली 5
19 कोरबा 7
20 रायगढ़ 6
21 जांजगीर-चांपा 7
22 सक्ती 10
23 बलरामपुर-रामानुजगंज 10
24 जशपुर 8
25 कोरिया 2
26 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4
कुल 26 जिले 200

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण एवं भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी।

सरकार की मंजूरी के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर CGSSB की आधिकारिक भर्ती विज्ञप्ति पर रहेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *