नाराजगी हुई दूर! RJD ने झारखंड चुनाव के लिए जारी की लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और इंडिया गठबंधन के बीच अब ‘ऑल इज वेल’ है. ऐसे में आरजेडी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें छह उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट में चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कोडरमा से सुभाष यादव आरजेडी प्रत्याशी होंगे.हालांकि, इस बार आरजेडी ने झारखंड में बरकट्ठा सीट छोड़ दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर आरजेडी ने मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. जहां आरजेडी की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही ये साफ हो गया है कि पार्टी झारखंड की छह सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. बता दें कि, साल 2019 के चुनाव में भी राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

जानें RJD के किन पुराने नेताओं को फिर मिली जिम्मेदारी?

इस दौरान आरजेडी ने देवघर से सुरेश पासवान को उम्मीदवार बनाया है. जबकि गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह प्रत्याशी उम्मीदवार होंगे. चतरा से रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह प्रत्याशी होंगे.

छवि

जानिए क्या बोले RJD नेता तेजस्वी यादव?

वहीं, लिस्ट जारी होने से ठीक पहले तेजस्वी यादव का बयान सामने आया कि राजद और इंडिया अलायंस के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा.उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारेपर आम सहमति बन गई है. हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में हेमंत सोरेन फिर सेझारखंड के सीएम होंगे. इंडिया गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव मेंयकीन रखते हैं। हम सभी चाहतेहैंकि झारखंड के लोग समृद्ध हों. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आरक्षण और संविधान विरोधी है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *