छत्तीसगढ़ में 5 नवंबर से बदलेगा मौसम का रंग : उत्तर पूर्वी हवाओं से गिरेगा पारा, ठंड में होगा इजाफा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति बढ़ने से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल राज्य में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है।

बता दें कि, अगले दो दिनों में पारे में सामान्य से दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। नवंबर माह में क्षेत्र में बारिश की गतिविधि औसत से कम रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य सीमा से नीचे रहने का अनुमान है। शुष्क हवाओं के कारण क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है, जबकि दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। गुरुवार तक दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच गिर गया था, लेकिन बाद में बढ़कर 34 डिग्री हो गया। इसके विपरीत, रात के तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है, हालांकि यह सामान्य स्तर से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्षों में, नवंबर के दौरान रायपुर में तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच गिर गया है। मौसम विज्ञानी संकेत दे रहे हैं कि नवंबर के शेष दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *