नगर को मिली नई सौगात…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगर पंचायत में बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत शुभारंभ

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव-वर्तमान समय मे तेजी से घटते वायु की गुणवत्ता ,बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असन्तुलन के साथ ही फ़ास्ट फूड आदि ने लोगों के स्वास्थ्य पर खासा असर डाला है जिससे शारीरिक सन्तुल बिगड़ने लगा है। ऐसे में जरूरत है उचित खानपान,व्यायाम के साथ ही खेलकूद की जो शरीर मे एक नई ऊर्जा का संचार करता है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ व्यक्तित्व की प्रथम सीढ़ी है।

इसी के मद्देनजर आज नगर को एक नई सौगात मिली। जंहा नगर पंचायत सरगांव भवन के पास ही सुसज्जजित बैडमिंटन कोर्ट की स्थापना की गई है।
उक्त कोर्ट का आज नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पूजा अर्चना पस्चात फीता काटकर इस शानदार कोर्ट को अध्यक्ष परमानन्द साहू ने खेल प्रेमियों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों और खासकर खेलप्रेमियों के लिए यह कोर्ट निश्चित ही लाभदायक होगा।

मनोरंजन के साथ साथ खेल की भावना लिए खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा के साथ ही स्वास्थ्य लाभ का असर देखने को मिलेगा। खेल प्रेमियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखी गयी। उन्होंने नगर पंचायत परिवार को इस कोर्ट के लिए बधाई प्रेषित किया। उक्त कोर्ट पूरे खेल नियमों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो पूरी तरह आयताकार होने के साथ आवश्यक नेट जो कोर्ट को दो हिस्सों में बांटती है से बनाया गया है।

इसे बैडमिंटन खेल के सर्विस नियम सर्विस लाइन और शॉर्ट सर्वस लाइन के अंतर्गत बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से CMO घनश्याम शर्मा ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर, पार्षद रामकुमार कौशिक ,पंकज वर्मा, एजाज अहमद, रामखेलावन साहू ,पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राजपूत, मंडल महामंत्री भाजपा सरगांव पोषण यादव, जनपद प्रतिनिधि मनीष साहू, उदित साहू, तरुण अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा ,मुरली कौशिक , के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिननिधि,गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *