गैस सिलेंडर ₹58.50 सस्ता,आज से लागू हुई नई कीमत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। आज यानी 1 जुलाई से यह सिलेंडर दिल्ली में ₹58.50 सस्ता हो गया है। नई दरों के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1665 में मिलेगा।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे यह साफ है कि मूल्य कटौती केवल वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए की गई है, जिनमें होटल, ढाबे और अन्य खाद्य-सेवा क्षेत्र शामिल हैं।

गौरतलब है कि तेल कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तथा विनिमय दरों के आधार पर कीमतें तय की जाती हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *