ब्राउन शुगर के मुख्य तस्कर करन बिंद को सासाराम बिहार से 01 पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्राउन शुगर के मुख्य तस्कर करन बिंद को सासाराम बिहार से 01 पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
 मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर सूखा नशा ब्राउन शुगर तस्कर मुख्य सरगना को सासाराम बिहार से गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- भारत सरकार द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ के तहत् नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ एवं ‘‘ऑपरेशन बाज’’ चलायी जा रही है। उक्त अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली  मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में मुखबीर की सूचना पर 18 जून 2025 को रामगोपाल तिवारी वार्ड (पुलपारा) स्थित सामुदायिक भवन के सामने 02 व्यक्ति मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सफेद पॉलीथिन में रखकर अवैध रूप से बिक्री करते पाये जाने पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम द्वारा उक्त आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर (1) लक्की उर्फ अवि पाठक पिता गोपी पाठक, उम्र 22 वर्ष, सा. पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड, मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली (2) दीपक विश्वकर्मा पिता पुनाराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली उक्त दोनों आरोपियों से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 1,50,000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी लक्की उर्फ अवि पाठक एवं दीपक विश्वकर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा उक्त प्रकरण में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही कर मुख्य सरगना को पकड़कर विधिवत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में, प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार लक्की उर्फ अवि पाठक एवं दीपक विश्वकर्मा द्वारा उक्त मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को सासाराम रोहतास निवासी करन बिंद से खरीदना बताये जाने तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम सासाराम बिहार भेजकर आज मुख्य तस्कर करन कुमार बिंद पिता सुरेन्दर निषाद बिंद उम्र 21 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड बनरसिया थाना मुफ्फसिया सासाराम, जिला रोहतास (बिहार) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस एवं 02 नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी करन बिंद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. गिरीजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल, उप निरी. नंदलाल पैकरा, सउनि. ईश्वर सिंह राजपूत, प्रआर. रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे  की अहम भुमिका रही।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *