(जे के मिश्र बिलासपुर: पचपेड़ी थाना में तैनात एएसआई सहेत्तर कुर्रे पर अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा है। भाजपा नेता और जनपद सदस्य धर्मेंद्र कोशले ने एएसआई सहेत्तर कुर्रे पर आरोप लगाया है कि वह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और जुआ-सट्टा खेलने वालों का समर्थन कर रहा है।

धर्मेंद्र कोशले ने इस संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और बिलासपुर सांसद को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि इस अवैध गतिविधि के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि एएसआई सहेत्तर कुर्रे पिछले 3-4 वर्षों से पचपेड़ी थाना में तैनात है, और बीच में अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसका स्थानांतरण बिलासपुर किया गया था।
हालांकि, अपनी उच्च पहुंच के चलते वह फिर से पचपेड़ी थाना में पोस्टिंग करा लेता है। भाजपा नेता धर्मेंद्र कोशले ने अपने शिकायत पत्र में मांग की है कि एएसआई सहेत्तर कुर्रे को तत्काल पचपेड़ी थाना से हटाया जाए और क्षेत्र के नागरिकों को न्याय दिलाते हुए अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से मुक्ति दिलाई जाए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216044
Total views : 8257838