आरंग।10 नवम्बर को रायपुर में मैग्नेटो मॉल के संतोष हाल में वोटिंग की प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी कमल वर्मा एवम सहायक निर्वाचन अधिकारी आर चंद्रा व उमेश मुदलियार की उपस्थिति में हुई तब 90 मतों में से 80 वोट टार्जन गुप्ता को मिले बाकी के 10 वोट अन्य 3 प्रत्याशियों को प्राप्त हुए ,इस तरह अपने प्रतिद्वंदी से टारजन गुप्ता ने 94 प्रतिशत वोट हासिल कर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के टार्जन गुप्ता लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए ।

विजयी होते ही नये प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने अपने प्रांतीय टीम का विस्तार किया और आगे की रणनीति पर मिलकर काम करने का जोश और उत्साह अपनी नई टीम के पदाधिकारियों को दिया | नये प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने अपने प्रांतीय टीम का विस्तार किया जिसमे हरीश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रवीण ढिंढवंशी प्रांतीय सचिव , रामकिशोर अवस्थी प्रदेश महामंत्री , अमृतलाल टूडरे प्रदेश सह सचिव , मिर्जा कासिम बेग प्रदेश उपाध्यक्ष , सुरेश पटेल प्रदेश प्रवक्ता , प्रकाश सिन्हा प्रचार प्रसार मंत्री , संतलाल साहू प्रदेश आई टी सेल प्रभारी , सरोज बाघमार महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष , रमशीला साहू महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8219905
Total views : 8262743