तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद  : प्रदेश के कुछ जिलों में और बालोद के पड़ोसी जिले दुर्ग में स्वाइन फ्लू के लगातार मिल रहे मरीज मिलने के बाद बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने एडवाइजरी जारी की गई है.

जिसमें कहा गया है कि लगातार बढ़ रहे मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों को खासतौर पर बचाव कार्य करना जरूरी है।

स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। बालोद जिले में भी उपरोक्त मौसमी बीमारियों की बचाव, उपचार व रोकथाम व संक्रमण का फैलाव को कम करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.

जिसमें बताया गया है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण का प्रसार व्यक्ति के लक्षण प्रारंभ होने के 3 से 5 दिवस तक अन्य व्यक्ति को हो सकता है एवं प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है।

इसमें सामान्य लक्षण सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, थकावट और कभी दस्त एवं उल्टी भी होते है। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों जैसे गर्भवती महिला, 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध एवं किसी अन्य रोगो से वासित व्यक्तियों में इस संक्रमण की जटिताऐं होने की संभावना होती है।

स्वाईन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए सरल सार्वजनिक स्वास्थ्य सावधानियां बरते खास्ते या छींकते समय अपने मूंह और नाक को रूमाल से ढक लें। अपने हाथों को बार बार साबुन या पानी से धोएं या एल्कोहल आधारित सेनिटाईजर का उपयोग करें। अपनी आंखों नाक या मूंह को छूने से बचें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *