आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सामूहिक पारिवारिक आत्महत्या

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए।
घर के भीतर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू उम्र 45 वर्ष, पत्नी चंचल साहू उम्र 40 वर्ष, पुत्री दृष्णा साहू उम्र 13 वर्ष और पुत्र यशांत साहू उम्र 11 वर्ष के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू फाँसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चे घर के अंदर मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे।


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।


पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मोहन नगर थाना में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment