दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, केंद्रीय मंत्रीगण हुए शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली/रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई द्वारा भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया।

पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवालकेंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेलकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्तापूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयलपूर्व राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, दिल्ली की पूर्व महापौर आरती मेहरा, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री विष्णु मित्तल समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूती देते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment