दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाएँ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अतुल :  कोरबा :  कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र में 24 अक्टूबर को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पहली घटना सुबह लगभग 9 बजे ग्राम भुकभुकी में हुई, जहाँ 50 वर्षीय महिला मनमतिया बाई, पति प्यारेलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दूसरी घटना दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पंचायत सरमा में सामने आई, जहाँ भगेश्वर उर्फ बाबा ने भी अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कोरबी चौकी प्रभारी अशरफ हुसैन खान ने पुष्टि की है कि दोनों मामलों में आत्महत्या की घटनाएँ दर्ज की गई हैं।  पुलिस दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है, और पुलिस अब इन आत्महत्याओं के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *