IIT से पढ़ाई, अमेजन में 19 साल का अनुभव… कौन हैं आनंद वरदराजन जिन्हें स्टारबक्स ने बनाया CTO

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव आनंद वरदराजन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी ने उन्हें एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही आनंद वरदराजन स्टारबक्स की ग्लोबल टेक्नोलॉजी रणनीति को नई दिशा देंगे।

स्टारबक्स के मुताबिक, आनंद वरदराजन 19 जनवरी से कंपनी की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम में शामिल होंगे और सीधे CEO ब्रायन निकोल को रिपोर्ट करेंगे। वह डेब हॉल लेफेवरे की जगह लेंगे, जो सितंबर में रिटायर हो चुकी हैं।

अमेजन में 19 साल का लंबा और मजबूत अनुभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंद वरदराजन ने करीब 19 साल तक अमेजन में काम किया है। इस दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर कस्टमर-फोकस्ड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए। हाल के वर्षों में वह अमेजन के वर्ल्डवाइड ग्रोसरी स्टोर्स बिजनेस के लिए टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अमेजन से पहले आनंद वरदराजन ने ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया और कई स्टार्टअप्स का भी हिस्सा रहे।

IIT से पढ़ाई, अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज़ से डिग्री

आनंद वरदराजन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत रही है। उन्होंने

  • IIT (Indian Institute of Technology) से पढ़ाई की

  • Purdue University से सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री

  • University of Washington से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है

स्टारबक्स को क्यों है उनसे बड़ी उम्मीद

स्टारबक्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आनंद वरदराजन को सिक्योर और भरोसेमंद सिस्टम तैयार करने, टेक्नोलॉजी को बड़े स्तर पर स्केल करने और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मजबूत करने का गहरा अनुभव है। इसके साथ ही वह हमेशा कस्टमर को केंद्र में रखकर टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए जाने जाते हैं।

कंपनी को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से स्टारबक्स की डिजिटल क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और ग्लोबल बिजनेस में टेक्नोलॉजी इनोवेशन को नई रफ्तार मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *