केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया तारामंडल का शैक्षणिक भ्रमण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौतम बालबोंदरे : पीएमश्री राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक्सपोज़र विजिट में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के 414 विद्यार्थियों ने 18 अनुरक्षक शिक्षकों के निर्देशन में विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से बिलासपुर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तारामंडल का शैक्षिक भ्रमण किया।


इस यात्रा में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, ग्रह, तारों और ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानकारी दी गई।


सुबह 9.15 बजे से 1.45 बजे तक तीन पाली में विद्यार्थियों ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम तारामंडल बिलासपुर की यात्रा की, जहाँ उनका स्वागत तारामंडल के कर्मचारियों द्वारा किया गया।


पहले सत्र में विद्यार्थियों को तारामंडल के गाइड ने तारामंडल का संक्षिप्त परिचय दिया और खगोल विज्ञान के महत्व पर चर्चा की। इसके बाद, सभी विद्यार्थियों को ‘हमारा ब्रह्मांड’ नामक एक शो दिखाया गया।

इस शो में उन्होंने तारों, ग्रहों, गैलेक्सियों और विभिन्न खगोलीय पिंडों के बारे में थ्री-डी एनिमेशन के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। शो में बताया गया कि कैसे हमारा सौरमंडल बना, ग्रहों का आकार-प्रकार, और उनकी कक्षाएँ कैसी हैं। इस आकर्षक दृश्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने ब्रह्मांड के विभिन्न पहलुओं को जाना और समझा।


इसके बाद कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक सौमेन दासगुप्ता  ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अन्वेषण और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के उपग्रह मिशन और मंगलयान जैसे उपलब्धियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को गर्व महसूस कराया है।


शो के बाद, विद्यार्थियों को प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लेने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जैसे कि ‘ब्लैक होल क्या होता है?’ ‘अंतरिक्ष में जीवन की संभावना क्या है?’ और ‘तारों का जन्म कैसे होता है?’ दासगुप्ता ने सभी प्रश्नों का उत्तर सरल और रोचक तरीके से दिया।

वरिष्ठ शिक्षक उमेश कुमार कुर्रे ने बताया कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और रोचक रहा। उन्होंने ब्रह्मांड और खगोलीय पिंडों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करते हैं, बल्कि उनके ज्ञान को भी बढ़ाते हैं।


सभी विद्यार्थी इस अनुभव से प्रेरित और उत्साहित दिखे और उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। प्राचार्य अर्चना मर्सकोले ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *