छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संतोष पाण्डेय समेत सात नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया टीम भी गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए चुनाव टोली का गठन किया है। इस टोली में संतोष पाण्डेय समेत सात नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आईटी सेल, सोशल मीडिया एवं मीडिया टीम को भी चुनाव टोली में शामिल किया गया है। इसके साथ ही तीन नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

वहीं, रायगढ़ जिले के तमनार सहित बड़ी करेली और बिलाईगढ़ में भी चुनावी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। भाजपा ने इन नियुक्तियों के माध्यम से चुनावी तैयारियों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *