रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) सहित कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
Author: Deepak Mittal









