रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले “DG Conference 2025” में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय रायपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व रूप से कड़ा किया गया है।
इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम के मद्देनज़र संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी डीआईजी प्रशांत अग्रवाल (बस्तर रेंज) ने रायपुर जिले सहित अन्य इकाइयों से लगाए गए यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों की परेड लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
-
VVIP ड्यूटी के दौरान अत्यधिक मुस्तैदी से कार्य करें।
-
उचित टर्नआउट (ड्रेस व अनुशासन) बनाए रखें।
-
VIP मार्ग पर आवारा मवेशियों की रोकथाम सुनिश्चित करें।
-
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के दौरे के कारण सुरक्षा एजेंसियों में विशेष सतर्कता है, और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202453
Total views : 8240916