धान खरीदी के बीच सख्त कार्रवाई: हड़ताल पर गए 13 सहकारी समिति कर्मचारी बर्खास्त, 3 पर होगी FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 बलौदाबाजार जिले में आवश्यक सेवा बाधित करने पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

बलौदाबाजार। धान खरीदी के महत्वपूर्ण सीजन के बीच सहकारी समितियों के हड़ताली कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। धान खरीदी कार्य छोड़कर हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (ESMA) के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में प्रशासन ने आज 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जबकि 3 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त

सिमगा क्षेत्र

  • समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा

  • खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन

  • धुर्रा बांधा समिति प्रबंधक मूलचंद वर्मा

  • रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु

  • तिल्दा समिति प्रबंधक रामकुमार साहु

कसडोल क्षेत्र — विक्रेता बर्खास्त

  • गिरौद: नन्द कुमार पटेल

  • हसुआ: गोकुल प्रसाद साहु

  • थरगांव: ललित साहू

  • कटगी: रामस्वरूप यादव

  • चिखली: खेलसिंग कैवर्त्य

  • कोसमसरा: अमित साहू

  • सरखोर: भीम साहु

  • लवन: रविकमल

इनके खिलाफ दर्ज होगी FIR

विकासखंड पलारी और बलौदाबाजार क्षेत्र के तीन कर्मचारियों पर FIR की प्रक्रिया शुरू—

  • कोनारी समिति प्रभारी प्रबंधक: राजेंद्र चंद्राकर

  • रोहरा समिति कंप्यूटर ऑपरेटर: बीरेंद्र साहू

  • रिसदा समिति विक्रेता: टीका राम वर्मा

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसी अति आवश्यक सेवा बाधित करना गंभीर अपराध है, इसलिए आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने सभी समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से अपने केंद्रों में उपस्थित रहकर धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करें, अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *