त्योहारी सीजन से ठीक पहले आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। तेल-गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों ने दाम 60 से 70 रुपये से अधिक बढ़ाए हैं।
महंगे हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स के मुताबिक भिन्न रहती हैं। ऐसे में आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी नई दरें अलग-अलग होंगी। घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Author: Deepak Mittal









