स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार से सौजन्य मुलाकात कर संस्था द्वारा संचालित कार्यो की जानकारी दी।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- नवपदस्थ मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार से आज टीम स्टार्स के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और उनका आत्मीय स्वागत करते हुए जिले में संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस मुलाकात के दौरान संस्था द्वारा जिले में संचालित प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई

जिनमें व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु व्यापार मेले का आयोजन, पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली अभियान सहित स्वच्छता अभियान, विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान किया। संस्था ने बताया कि विगत 15 वर्षों से वह जिले में सतत रूप से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही है।


कलेक्टर कुंदन कुमार ने संस्था की पहलों की सराहना करते हुए जनहित में संस्था के योगदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने नगर विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संस्था से सुझाव मांगे तथा भविष्य में जिला प्रशासन एवं संस्था के बीच समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।


इस स्वागत भेंट के दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, राहुल मल्लाह, पवन यादव उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment