तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छुरिया: Chhuriya क्षेत्र के दामाबंजारी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज Rajnandgaon के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम Bhukarra निवासी 26 वर्षीय तामेश्वरी साहू, 27 वर्षीय टिकेंद्र निषाद और 23 वर्षीय ललित निषाद एक ही बाइक से महाराष्ट्र के काकोड़ी गए थे। तीनों जब वापस लौट रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रही महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में तामेश्वरी साहू और टिकेंद्र निषाद के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल ललित निषाद को छुरिया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment