ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहले मंजिल पर अचानक आग लग गई।
आग लगते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और अस्पताल के फायर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239518
Total views : 8287744