“संवेदीकरण” पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न — अधिकारियों को दी गई हॉलमार्किंग, प्रमाणन और मानकों की गहराई से जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर द्वारा शुक्रवार को “संवेदीकरण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव मती रीना बाबासाहेब कंगाले ने की। कार्यशाला में विभाग से संबंधित खाद्य, नापतौल एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बीआईएस रायपुर शाखा के निदेशक एस. के. गुप्ता ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त निदेशक फालेन्द्र कुमार ने बीआईएस की गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रशिक्षण सत्र में निम्न बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी गई:

  • मानक निर्धारण की प्रक्रिया, समितियों की संरचना और जनभागीदारी के स्वरूप

  • ISI मार्क और CRS स्कीम के तहत प्रमाणन और अनिवार्य आदेशों की पहचान

  • टेंडर प्रक्रिया में Quality Control Orders (QCO) के अनुपालन की आवश्यकता

  • हॉलमार्किंग प्रक्रिया, HUID सत्यापन और उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित सुविधाएं

  • “Know Your Standards” और Standards Watch जैसी डिजिटल सुविधाएं

  • शैक्षिक संस्थानों में स्टैंडर्ड क्लब और MOU पार्टनरशिप मॉडल पर जानकारी

कार्यशाला में राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की उपलब्धता और उत्पाद परीक्षण की प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में अधिकारियों के सवालों का समाधान किया गया।

इस संवेदीकरण कार्यशाला को अधिकारियों ने सूचना-वर्धक, व्यवहारिक और नीति-सम्बंधित मामलों में उपयोगी बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *