NSUI छत्तीसगढ़ ने 7 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की, पूर्व में होल्ड नियुक्तियां बहाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने पूर्व में होल्ड की गई जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए सात जिला एवं शहर अध्यक्षों की घोषणा की है।

जारी सूची के अनुसार, मो. कासिम अंसारी को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), प्रशांत गोस्वामी को रायपुर, रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण, समर्थ मिरानी को बिलासपुर शहर, नागेश गुप्ता को मुंगेली, उस्मान रजा को बालोद और रोशन सिंह ठाकुर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से NSUI की रीति-नीति और संविधान के अनुरूप कार्य करने, छात्र हितों की रक्षा करने तथा संगठन को सशक्त, सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *