रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। रवि नगर स्थित सुशील विला में सुबह से जांच की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के मुताबिक, ED की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सुरक्षा टीम भी परिसर के अंदर मौजूद है।
रायपुर और दुर्ग में ED की कार्रवाई की खबर सामने आई है। फिलहाल जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Author: Deepak Mittal









