शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव, नदी,जल एवं पर्यावरण संरक्षण का अनूठा आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव -नदी एवं जल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता ज्ञापित करने के निमित्त श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप (शिवनाथ घाट ) पर शिवनाथ नदी पूजन, आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों श्रद्धालुओं ने सहभागिता दी।

तीन दशकों से मदकू द्वीप के सुरक्षा,संरक्षण एवं विकास हेतु कार्य कर रही श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि सनातन परंपरा में प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की परम्परा हजारों वर्षों से चली आ रही है।

नदियों को शास्त्रों में मोक्षदायिनी कहा गया है,आधुनिक परिदृश्य में भी यह समसामयिक है।भारत में प्राचीन काल से ही जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागृत करने के लिए ही नदियों के पूजन एवं दीपदान की परम्परा रही है। प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव ही पर्यावरण को बचा सकता है, इन्हीं उद्देश्य को लेकर शांताराम जी की प्रेरणा से 24 वर्ष पूर्व समिति के द्वारा शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन प्रारंभ किया गया था जो अनवरत चल रहा है।

श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राममनोहर दुबे,मनीष मिश्रा,भगवती प्रसाद मिश्र,मनीष अग्रवाल , मनीष साहू, सुनील साहू,सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मदकू,प्रमोद दुबे,कमलेश अग्रवाल,सोहित साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बासीन,गणेश वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत मोहभट्ठा, पूर्व सरपंच अशोक सिंह, रामबिलास वर्मा,प्रदीप चतुर्वेदी,नेतराम सोनवानी , प्रवेश घृतलहरे, विजय राय, रमेश कोशले, मनहरण,जयेश साहू, संतोष शर्मा,पदुम सोनवानी,नवल दास, राजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *