Sharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला, विदाई में बजे छठ गीत; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पटना। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को लोगों ने आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बजा। गुलबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं।

गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार की अंतिम इच्छा थी
22 सितंबर को लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया गया था। बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि पिताजी के जाने के बाद मां का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था। उन्होंने एक दिन बात ही बात में कहा कि मुझे भी गुलबी घाट में ही अंतिम विदाई दी जाए। इसलिए मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार किया जाएगा।

राज्यपाल ने निधन पर जताया शोक
लोकगायिका शारदा सिन्हा ने निधन पर बिहार भाजपा की ओर से कहा गया कि मां सरस्वती की वरदपुत्री, पद्म श्री, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा से बिहार ही नहीं पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उनके जाने से लोक संगीत का एक अध्याय खत्म हो गया। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, अश्विनी चौबे विनम्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई है
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में ही बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *