निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली-मुंगेली विकासखंड के ग्राम नुनियाकछार स्थित प्राथमिक शाला में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच विनय कुमार बंजारे, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष महेन्द्र निषाद व प्रधानपाठक आर.एस. मार्को सहित शिक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की पूजा से शुरुआत की।मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया एवं अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक, पुस्तक वितरण व मुँह मीठा कराकर प्रवेश दिलाया गया। कक्षा 5वीं के होनहार विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सरपंच बंजारे व अध्यक्ष निषाद ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कही। पालकों द्वारा कॉपी-पेन वितरित किए गए एवं सभी के लिए न्योताभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक, मितानिन, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237126
Total views : 8284741