पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई का शव  मिलने से सनसनी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विवेक शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शेखर चंदेल शुक्रवार को शाम नैला फाटक के पास स्थित अपने मिल में ही थे। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे के आसपास वे मिल के सामने टहल रहे थे।

इस दौरान काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने पता करने का प्रयास किया। तभी रेलवे फाटक के पास कियाी व्यक्ति के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।

घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी विवेक शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *