हॉकी अकादमी के लिए बारगावं की बालिकाओं  का चयन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेमेतरा :  खेल विभाग की पहल पर रायपुर मे इस वर्ष से आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी प्रारम्भ की गई है, जिसमे बालिकाओं के चयन के लिए 17 से 19 जुलाई तक राज्य स्तर पर ट्रायल लिया गया। इसी क्रम में बेरला विकासखंड के शा.हायर सेकेण्डरी स्कूल बारगावं की 08 बालिकाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

इनमे से 3 बालिकाओं का रायपुर खेल अकादमी हेतु चयन हुआ है | जिसमे कु.अन्नू टडनं ,कु. निशा साहू और कु. हेमकला निषाद  ने  अपनी जगह बनाई। कलेक्टर  रणवीर शर्मा ने हॉकी अकादमी हेतु चयनित बालिकाओं का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

बारगावं मे पदस्थ व्यायाम शिक्षिका ने 2022 से बच्चों को सिखाना चालू किया है और महज कुछ वर्षो मे ही वहाँ के बच्चो ने उपलब्धियों की सीढ़ी  चढ़ना प्रारम्भ कर दिया। राष्ट्रीय  खेलो मे, हॉकी इंडिया चैंपियानशिप मे अपना स्थान बनाया। बता दे कि 2023 मे डाली निषाद का बिलासपुर खेलो इंडिया मे, तृषा यादव और संजना निषाद का 2024 मे साई सेंटर राजनांदगांव के लिए चयन हुआ है। 2024 मे ही विजय कुमार और चिंताराम पटेल का खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। साथ ही यंही के सतीश कुमार हेमचंद विश्वविद्यालय की ओर से इस्ट जोन हॉकी मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है । अब बारगावं  हॉकी  की नर्सरी बन गया है जो की बेमेतरा जिले लिए विशेष उपलब्धि है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *