सुरक्षा बलों को मिली नक्सलियों की खुफिया गुफा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ जारी सबसे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच, लगातार 5 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल रहे हैं।

इस अभियान के दौरान जवानों को एक खुफिया गुफा का पता चला है, जहां नक्सलियों की गतिविधियों के पुख्ता सबूत मिले हैं। हालांकि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले नक्सली अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, यह गुफा इतनी विशाल है कि इसमें एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक आराम से पनाह ले सकते हैं। गुफा के अंदर पानी की व्यवस्था के साथ-साथ आराम करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, गुफा के भीतर एक बड़ा मैदान भी बना हुआ है, जो नक्सलियों के सामूहिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जाता रहा होगा।

सुरक्षा बलों ने गुफा के आसपास के क्षेत्र को भी सर्च कर कई अहम सुराग जुटाए हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है और जवान इलाके में पूरी सतर्कता के साथ डटे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment