Saharanpur: ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। Government Railway Police (जीआरपी) ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार वर्मा, निवासी अडार पाकर, थाना देहात कोतवाली, जिला Balrampur के रूप में हुई है। आरोपी ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनका सामान लेकर फरार हो जाता था।
जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को Pilibhit निवासी विपिन अपने साथियों अरुण और प्रमोद के साथ Amritsar–Saharsa Jan Sadharan Express में सफर कर रहे थे। इसी दौरान Jalandhar से चार युवक ट्रेन में चढ़े और बातचीत के बहाने यात्रियों के पास बैठ गए। आरोपियों ने क्रीम वाले बिस्किट ऑफर किए। अरुण और प्रमोद ने बिस्किट खा लिए, जबकि अन्य यात्रियों ने मना कर दिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी क्रीम बिस्किट को सावधानी से खोलकर उसकी क्रीम पर नशीला पदार्थ लगा देते थे और फिर बिस्किट को पहले की तरह बंद कर देते थे, जिससे किसी को शक नहीं होता था। यात्रियों से दोस्ती कर विश्वास जीतने के बाद उन्हें वही बिस्किट खाने के लिए दिए जाते थे।
बेहोश होने के बाद यात्रियों के मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए जाते थे। यह गिरोह मुख्य रूप से Ludhiana से Ambala के बीच ट्रेनों में वारदात करता था। घटना के समय ट्रेन Chandigarh और अंबाला के बीच चल रही थी।
सूचना मिलने पर जीआरपी ने सहारनपुर पहुंचते ही बेहोश यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191225
Total views : 8226627