Raipur: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निलंबित दो कर्मचारियों को बहाल करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ममता चौधरी और कृष्ण कांत कुर्रे का निलंबन समाप्त कर दिया गया है।
आदेशानुसार ममता चौधरी को Lailunga नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कृष्ण कांत कुर्रे को Chhura नगर पंचायत में सीएमओ के रूप में पदस्थ किया गया है।
बताया गया है कि बहाल किए गए कर्मचारियों में एक महिला लिपिक भी शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243769
Total views : 8292831