फाफाडीह हत्याकांड का खुलासा: साथ घुमाने ले गया दोस्त ही निकला कातिल, 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur: फाफाडीह क्षेत्र में नाले के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि मृतक को घर से साथ लेकर जाने वाला उसका दोस्त ही उसका कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी, Fafadih के पीछे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजा साहू, निवासी चुनाभट्ठी, थाना गंज क्षेत्र के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे किसी परिचित युवक के साथ घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के घर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि चुनाभट्ठी निवासी 19 वर्षीय बिट्टू यादव ही राजा साहू को घर से अपने साथ लेकर गया था और घटना स्थल के आसपास भी वही नजर आया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि बिट्टू यादव और राजा साहू साथ घूमते-फिरते थे। कुछ दिन पहले बिट्टू की गाड़ी में हुई टूट-फूट का पैसा वह राजा से मांग रहा था। कई बार पैसे मांगने के बावजूद पैसा नहीं मिलने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और आवेश में आकर आरोपी ने राजा साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में सीसीटीवी फुटेज की जांच, आरोपी की पतासाजी और साक्ष्य जुटाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इसी के चलते घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *