बिजनौर: बिजनौर जनपद के थाना मण्डावर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है,जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जबरन अनुचित प्रस्ताव देने का आरोप लगा है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मण्डावर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 14 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिजनौर तहसील किसी कार्य से जाने के लिए गांव के सामने स्थित यात्री स्टैंड पर खड़ी थी. इसी दौरान गांव का ही एक प्रभावशाली व्यक्ति, जो ग्राम प्रधान का पति बताया जा रहा है, अपनी कार से वहां पहुंचा और किशोरी से बातचीत के बाद उसे शहर बिजनौर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
शिकायत में आरोप है कि कार में बैठने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया. बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं रुका और कथित रूप से उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी. आरोप है कि इसके बाद आरोपी किशोरी को अपने ऑफिस ले गया और वहां उसे लालच व दबाव देकर घटिया ऑफर दिया. उसने कहा- ‘तुझे यहां रोज आना है मैं तुझे यहां आने के रोज 5000/- रूपये दूंगा’. पीड़ित बच्ची के मना करने पर वह जोर जबरदस्ती करने लगा।
बताया गया कि किसी तरह किशोरी ने स्थिति को संभालते हुए तहसील पहुंचकर अपना कार्य किया और मौका पाकर वहां से निकलकर सुरक्षित घर पहुंच गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट व कानून द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है. पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है और मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241808
Total views : 8290521