रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने 16 सितंबर 2026 को जारी सूचना में 20 विभागों के 265 पदों के लिए होने वाले दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

आयोग के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार का आयोजन पहले 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक किया जाना था। अब यह प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। आयोग ने स्थगन का कारण अपरिहार्य बताया है।
CGPSC ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नई तारीखों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली आगामी सूचना पर नजर रखें। दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241054
Total views : 8289615