उड़ीसा के नबरंगपुर में संत रामपाल महाराज के अनुयायियों पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

ओडिशा के नबरंगपुर टाउन में धार्मिक पुस्तकों का प्रचार कर रहे संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों पर उनके साथ मारपीट, पैसे चोरी, आईडी कार्ड छीनने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।

इस घटना के बाद, संत रामपाल जी महाराज के 200 से अधिक अनुयायी नबरंगपुर थाने में इकट्ठे हुए और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अनुयायियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने हमलावरों पर हमला, चोरी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

प्रभावित अनुयायियों ने की न्याय की मांग
संत रामपाल जी के अनुयायियों ने बताया कि वे शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए प्रचार कर रहे थे, लेकिन उन पर अचानक हमला किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के अमानवीय कृत्य को दोबारा न होने दिया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *