ग्रामीण प्रतिभा दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम्भ…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव – 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (नेटबॉल बालक/बालिका 17 वर्ष) का आयोजन लुधियाना (पंजाब ) में 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य नेटबॉल की टीम में बिलासपुर संभाग से मुंगेली जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर एवं लुधियाना रवाना होने के पूर्व शाला में आयोजित कार्यक्रम में शाला परिवार द्वारा खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन,मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रदान किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने खेल भावना के साथ खेलते हुए विजयी होकर राज्य एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किए।

मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है कि मदकू के खिलाड़ी नेटबॉल मे जिला,संभाग ,राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष चयनित होते हैं। ज्ञात हो कि व्यायाम शिक्षक एवं कोच निर्मल जांगड़े के मार्गदर्शन में विद्यार्थी नेटबॉल मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लगातार चयनित हो रहे हैं।

नेटबॉल टीम 8 दिसम्बर को ट्रेन से लुधियाना रवाना हो गई है। टीम मे मदकू से साहिद पाटले, चंदन पाटले, राजा पाटले, मोगरा यादव, ज्योति सेन, सौम्या राय का चयन हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृतलहरे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी अजय नाथ, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया पी एस बेदी, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक एवं विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी अशोक यादव, संस्था प्रमुख शंकर लाल साहू, संकुल समन्वयक दयाराम यादव, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *