आरंग । नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को विधायक गुरु खुशवंत साहेब से निवास पर सौजन्य भेंट किया। फाउंडेशन के संयोजन में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश नंदनी परिहार व डॉ. शुभ्रा रजक तिवारी ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब से मिलकर आरंग के इतिहास संबंधी लंबी चर्चा की। इस दौरान विधायक ने आरंग के इतिहास पर शोध अध्ययन की रुपरेखा तैयार करने तथा आगामी वर्षों में संगोष्ठी कराने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि आरंग छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत है। दानशीलता और त्याग इस नगर की खास पहचान है। लोरिक-चंदा की गाथा हो, भगवान श्रीराम का ननिहाल हो, राम और कृष्ण के आरंग आगमन की पौराणिकता हो अथवा यहाँ जगह-जगह स्थापित प्राचीन शिवलिंग हों। आरंग के प्राचीन इतिहास और पुरा नगरी होने का प्रमाण है। यहाँ की समृद्ध विरासत को सहेजने और भावी पीढ़ी के लिए डॉक्यूमेंटेशन करने की दिशा में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है।
संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8203346
Total views : 8242080