Remove Tanning From Elbow : बस इन 2 चीजों से दूर होगी कोहनी की टैनिंग, त्वचा बनेगी साफ और सुंदर!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Remove Tanning From Elbow: त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. खासकर जब बात हमारे हाथों की आती है. अक्सर बाहरी प्रदूषण और धूप के संपर्क में आने से कोहनी का हिस्सा काला पड़ जाता है, जिससे खूबसूरती में कमी आ सकती है. आप चाहें तो कोहनी की टैनिंग को हटाने के लिए शहद और दुध का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं, कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप कोहनी के कालेपन को कम कर सकते हैं और त्वचा को स्वस्थ बना सकते हैं.

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है. इसे त्वचा पर लगाने से न केवल नमी मिलती है, बल्कि यह स्किन टेक्सचर को भी सुधारता है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखते हैं.

कच्चा दूध

कच्चा दूध एक बेहतरीन स्किन ट्रीटमेंट है. इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. नियमित रूप से कच्चा दूध लगाने से त्वचा में निखार आ सकता है.

कैसे बनाएं पेस्ट

1. एक बाउल में 2 से 3 चम्मच शहद और 2 से 4 चम्मच कच्चा दूध डालें.
2. इन्हें अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें.
3. आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी कॉफी भी मिला सकते हैं, जो स्क्रब का काम करेगी.
4. इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से कोहनी पर लगाएं.
5. हल्के हाथों से मसाज करते हुए 20 मिनट तक लगा रहने दें.
6. लास्ट में  कोहनी को पानी से धो लें.

इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2-3 बार आजमा सकती हैं. इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपको हफ्तों में असर दिखने लगेगा. इस घरेलू उपायों के जरिए आप अपनी त्वचा को न केवल सुंदर बना सकते हैं, बल्कि उसे स्वस्थ भी रख सकते हैं. नियमित देखभाल से आपकी कोहनी भी फिर से खूबसूरत नजर आएगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *