भारतीय जनता पार्टी ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी है. बीजेपी ने पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारी और सदस्यों की नियुक्तियाें का पत्र जारी किया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दो नेता शामिल हैं.

बीजेपी ने पांच राज्यों के लिए सोशल मीडिया प्रभारी बनाए हैं. इसमें छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है.
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सोमेश पांडे को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

Author: Deepak Mittal









