गाजियाबाद : मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद थाना क्षेत्र एक कॉलोनी की है, जहाँ एक युवती के साथ धर्म बदलकर दुष्कर्म करने और गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक, जो माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधकर उसके धर्म का होने का ढोंग कर रहा था, ने उसके साथ घृणित कृत्य किया।
युवती ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के जामियानगर में रहने वाला समीर नाम का युवक फरवरी महीने में उनके घर के सामने किराए के कमरे में रहने आया था। कुछ दिनों में दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
15 मार्च को, जब युवती के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे, तब आरोपी समीर पानी लेने के बहाने उसके घर आया। उसने युवती के माता-पिता के बारे में पूछा और फिर अचानक उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर समीर ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। इस धमकी से डरकर युवती ने चुप्पी साध ली।
19 मार्च को आरोपी ने युवती को कॉलेज से सीधे कोर्ट ले जाकर एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। तब युवती को समीर के असली धर्म का पता चला, जिसका उसने कड़ा विरोध किया।
इस पर समीर ने उसे धमकाते हुए कहा कि अब उसे वही करना होगा जो वह चाहेगा। इसके बाद, आरोपी ने युवती को मुंबई ले जाकर बंधक बना लिया। वहां समीर की मां ने भी उसकी सहायता की और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
बंदिशों के बावजूद, युवती ने पड़ोसन की मदद से अपने पिता को फोन करके पूरी घटना बताई। पिता ने तुरंत बेटी को मुंबई से वापस लाया और खोड़ा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, दुष्कर्म, झूठी शादी और अपहरण सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। अब कानून की प्रक्रिया के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।



















































Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163482
Total views : 8188384