5000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च हुआ Red Magic Go पावरबैंक, फटाफट जानिए कितनी है कीमत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रेड मैजिक ने नया पावर बैंक रेड मैजिक गो लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पोर्टेबल और भरोसेमंद चार्जिंग डिवाइस बताया है जिसका डिजाइन काफी अलग है। यह कॉम्पैक्ट और वजन में हल्का है।

इसमें बिल्ट-इन LED बैटरी दी गई है जो इसके बैटरी लेवल के बारे में बताती रहती है। इसकी बैटरी क्षमता 5000mAh है। कंपनी के मुताबिक इसे 65W GaN चार्जर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें टू-वे फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।

रेड मैजिक गो 5000mAh पावर बैंक की कीमत
रेड मैजिक गो पावर बैंक की कीमत (via) US $ 79.99 (करीब 6,700 रुपये) है। इसकी अर्ली बर्ड सेल 12 दिसंबर से शुरू होगी। जबकि प्रॉपर सेल 18 दिसंबर से शुरू होगी। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

रेड मैजिक गो 5000mAh पावर बैंक की स्पेसिफिकेशन
रेड मैजिक गो में कंपनी ने अनोखा डिजाइन दिया है। यह बॉक्स शेप बॉडी के साथ नहीं आता है, बल्कि नीचे की तरफ सेल-टाइप फॉर्म फैक्टर से लैस है। ऐसा लगता है जैसे सेल को किसी लेयर में लपेटा गया है जो इसे बिल्कुल अलग लुक देता है। यह कॉम्पैक्ट और वजन में हल्का है। इसमें बिल्ट-इन LED बैटरी है जो इसके बैटरी लेवल के बारे में बताती रहती है। इसकी बैटरी क्षमता 5000mAh है। कंपनी के मुताबिक इसे 65W GaN वॉल चार्जर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह डिवाइस को 20W चार्जिंग रेट से चार्ज कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन USB टाइप-C केबल है। इसके अलावा एक और टाइप C पोर्ट भी दिया गया है। इससे यह एक साथ दो डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। इसमें PD 3.0 और क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह 1000 चार्ज साइकिल पूरा करने के बाद भी 80% तक क्षमता बनाए रख सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *