राज्यसभा चुनाव 2026: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम आज करेंगी नामांकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का अहम दिन रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

दोनों प्रत्याशी विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फॉर्म जमा करेंगी। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

नामांकन में शामिल होंगे बड़े नेता

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित पार्टी के विधायक और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ से वर्तमान में 5 सांसद

छत्तीसगढ़ से फिलहाल राज्यसभा में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इस अवधि वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी शामिल हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है, जबकि भाजपा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment