दंतेवाड़ा: बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एसएलआर, इंसास रायफल, पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।
मारे गए नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम एराजेश पुनेम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया।
मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों ने मौके से कई हथियार और नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216950
Total views : 8258932