नक्सली नेता गणपति के सरेंडर की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: प्रतिबंधित नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है। माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति के आत्मसमर्पण की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि तेलंगाना से गणपति के सरेंडर की खबरें सामने आई हैं। बस्तर के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तेलंगाना से इस तरह की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

संगठन के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल

Muppala Lakshmana Rao माओवादी संगठन के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए महासचिव पद छोड़ दिया था।

इसके बाद संगठन की कमान Nambala Keshava Rao उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी।

चार दशक से थे अंडरग्राउंड

गणपति पिछले करीब चार दशकों से अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं। उन्हें संगठन का प्रमुख वैचारिक और रणनीतिक नेता माना जाता रहा है।

यदि उनके आत्मसमर्पण की पुष्टि होती है तो इसे माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *